विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर नारायणी हाॅस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गोरखपुर: ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में जन जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई है। छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनायक अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकसानों के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें बेहतर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है। फेफड़ों के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए इस शिविर में विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। डॉक्टर विनायक अग्रवाल जो कि छाती रोग (Respiratory Medicine) के विशेषज्ञ हैं इस निःशुल्क शिविर के माध्यम से समाज के उन लोगों तक पहुँचने का प्रयास किया है जो तम्बाकू की लत से जूझ रहे हैं या जिन्हें फेफड़ों संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।








