घाघरा नदी में मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। गोरखपुर दक्षिणांचल के कम्हरिया घाट स्थित घाघरा नदी में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बीच नदी में उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही गोरखपुर पुलिस और अंबेडकर नगर पुलिस मौके पर पहुंची।बातचीत और सीमा निर्धारण के बाद मामला राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का बताया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद अंबेडकर नगर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि शव पूरी तरह सड़ चुका था। शव के शरीर में प्लास्टिक के बोरे में पत्थर भरकर बांधा गया था, ताकि बॉडी पानी के ऊपर न आ सके। पुलिस ने शव के साथ पत्थर और बोरा भी बरामद किया है।मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच हो सकती है,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।








