परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहादत दिवस ‘पीडीए गौरव दिवस’ के रूप में मनाया
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -चोपन परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहादत दिवस गुरुवार को चोपन के इमाम चौक पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा एवं इदरीसी समाज की ओर से ‘पीडीए गौरव दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस, देशभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक एवं समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी ने की। संचालन अभिषेक दुबे ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा प्रदेश सचिव हाजी मुनीर आलम एवं राजेश गौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद ने वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके शौर्य और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। वक्ताओं ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वक्ताओं ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद की शहादत हमें सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और देश की एकता के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम में पीडीए की एकजुटता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर राम निहोर यादव, सुनील गौड़, विजय यादव, श्याम बिहारी यादव, रमेश यादव, डाला चेयरमैन फूलवती गौड़, परमेश्वर यादव, मुस्तफा सिद्दीकी, असलम खान, रसीद आलम, सुजीत राय, शाहिद कुरैशी, परवेज इदरीसी, रमेश सोनी, महेंद्र निषाद, जीशान खान, अखिलेश यादव, नन्हे इदरीसी, ताहिर इदरीसी, अख्तर अली सभासद, मीना विश्वकर्मा, लक्ष्मी श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय, जाकिर हुसैन, ऋषिराज यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और पीडीए की एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।


