चौरी चौरा में प्रिंसिपल ने लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग के चलते गई जान

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। चौरी चौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के यदुवंश सिंह पार्वती देवी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने शनिवार की रात कॉलेज में ही सुसाइड कर लिया। रविवार को कॉलेज के ही एक कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला, मरने से पहले प्रिंसिपल ने सुसाइड नोट लिखकर वीडियो बनाया,जिसे उसने अपने वाट्सएप के स्टेट्स पर लगाया। मृतक 30 वर्षीय धीरज सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी गर्लफ्रेंड और उसके परिवार वाले हैं। गर्लफ्रेंड शादी का झांसा देकर लगातार मुझसे संबंध बनाती रही,अब उसने शादी से इनकार कर दिया। वह मुझे धमकी दे कह रही है कि खुद से मर जाओ,वह लड़की धोखेबाज और बेवफा है वह कई लोगों का घर बर्बाद करेगी। बताते चलें कि चौरी चौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह का गांव के बाहर यदुवंश सिंह पार्वती देवी इंटर कॉलेज है,जिसके वह प्रबंधक हैं। उनका बड़ा बेटा 30 वर्षीय धीरज सिंह कॉलेज में प्रिंसिपल है।वह हर दिन खाना खाकर अपने कॉलेज में सोने जाते थे। शनिवार को भी वह घर से कॉलेज में सोने गए थे।रविवार सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे। तो उनका छोटा भाई सत्यप्रकाश सिंह उन्हें जगाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा बंद मिलने पर उसने कई बार आवाज दी। मगर धीरज सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।उसने अंदर देखा कि धीरज का शव रस्सी के सहारे पंखे की कुंडी से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को धीरज के पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। छोटे भाई सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की शादी नहीं हुई थी, वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। बताया कि भाई ने जो बातें सुसाइड नोट में लिखी हैं उसका उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाया,जिसे उसने अपने स्टेट्स पर लगाया है। मृतक का कॉलेज में पढ़ाने वाली एक लड़की से अफेयर था, वह घर आती जाती थी। दोनों परिवार शादी के लिए राजी थे। मगर कुछ दिन पहले लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। वह और उसके घरवाले भाई को धमकी देते थे।उन्होंने भाई को जान से मारने की धमकी दी थी कि मेरे परिवार को भी जान से मार देंगे। इससे मेरा भाई तनाव में आकर आत्महत्या कर लिया। इस संबंध में एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के कपड़े से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमे एक महिला और उसके परिजनों को मौत का जिम्मेदार बताया है, धमकी देने का जिक्र है। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *