बनगांव से सहीजना में रेलवे भूमि अधिग्रहण में सर्किल रेट का विरोध

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवां गोरखपुर।गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनगांव व सहिजना में रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों को रोकने के लिए शनिवार को भारी पुलिस बल तैनात किया गया। गीडा थाना और सहजनवां थाने की पुलिस के साथ पीएसी के लगभग 60 से 70 जवानों की मौजूदगी में अधिग्रहण वाली जमीन पर मिट्टी पटाई का कार्य कराया गया।
सूत्रों के अनुसार किसानों की जमीन का अधिग्रहण दस साल पुराने सर्किल रेट के आधार पर किया गया है। सूत्रों द्वारा पता चला की किसानों का कहना है कि वर्तमान सर्किल रेट बढ़ा कर के मुआवजा दिया जाए तभी जमीन पर कब्जा किया जाए। किसानों ने आरोप लगाया कि महंगाई के इस दौर में एक दशक पुराने रेट पर जमीन लेना अन्याय है।
विरोध कर रहे किसानों ने कहा कि सरकार को न्यायप्रिय कहा जाता है, लेकिन किसानों को दस साल पुराना रेट लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि बढ़े हुए सर्किल रेट पर मुआवजा नहीं मिला तो मांग तेज किया जाएगा।
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर दो थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। अधिकारियों की मौजूदगी में मिट्टी पटाई का काम कराया गया। प्रशासन ने कहा कि अधिग्रहण की प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए वर्तमान सर्किल रेट पर मुआवजा तय कर ही अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाए। मौके पर तहसीलदार सहजनवा राकेश कनौजिया, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, नायब तहसीलदार सूरज प्रसाद ,गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय मय पुलिस फोर्स भी उपस्थित रहे। उक्त के संदर्भ में उपजिलाधिकारी सहजनवा से पूछने पर उन्होंने बताया कि संदेह की वजह से फोर्स लगाई गई किसानों का सर्किट रेट की मांग है जो दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *