मानवता की मिसाल रेणुकूट में झुलसी मासूम के लिए देवदूत बने अभय प्रताप सिंह

अभय प्रताप सिंह ने पेश की सेवा और संस्कारों की नजीर

पूर्वा टाइम्स – समाचार

रेणुकूट (सोनभद्र)। औद्योगिक नगर रेणुकूट में मानवता को गौरवान्वित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ रेलवे स्टेशन के समीप मलिन बस्ती के सामने स्थित एक लॉज में काम के दौरान एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद बच्ची की जान बचाने के लिए जिस तत्परता से समाजसेवियों ने कदम बढ़ाया, उसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही टीम निशा बबलू सिंह अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुँचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनकी सक्रियता संकट के समय बजरंगबली के आगमन जैसी थी। उन्होंने बिना समय गँवाए बच्ची को हिंडालको अस्पताल पहुँचाया। हालाँकि, बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल (लोढ़ी, सोनभद्र) रेफर कर दिया। रेफरल के बाद सबसे बड़ी चुनौती बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया मिलते ही समाजसेवी टीम निशा बब्लु सिंह अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुँचे। बच्ची की नाजुक स्थिति और उसके परिवार की आर्थिक लाचारी को देखते हुए उन्होंने न केवल व्यक्तिगत प्रयास कर तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई, बल्कि बच्ची के इलाज के लिए नकद आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अभय प्रताप सिंह के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि अभय प्रताप सिंह ने अपने पारिवारिक संस्कारों और मर्यादा का पालन करते हुए एक मिसाल पेश की है। संकट की इस घड़ी में एक असहाय परिवार के साथ खड़े होकर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।जब समाज का हर समर्थ व्यक्ति अपने संस्कारों का निर्वहन करते हुए पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएगा, तभी एक सशक्त और संवेदनशील समाज की कल्पना साकार होगी। फिलहाल बच्ची को सुरक्षित जिला अस्पताल, लोढ़ी भेज दिया गया है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पूरे रेणुकूट क्षेत्र में अभय प्रताप सिंह और उनकी टीम के इस परोपकारी कार्य की चर्चा हो रही है और लोग बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *