दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन: 92 साल की उम्र में थमी सुरों की अमर आवाज…….

गोरखपुर।भारतीय संगीत जगत के लिए यह दिन बेहद दुखद साबित हुआ। महान पार्श्व गायिका आशा भोंसले का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और 11 अप्रैल की रात उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
बताया गया कि आशा भोसले को अत्यधिक थकान और छाती में संक्रमण की शिकायत थी। शुरुआत में हार्ट अटैक की खबरें सामने आई थीं, लेकिन परिवार ने इसे खारिज करते हुए संक्रमण और कमजोरी को वजह बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *