सोनभद्र में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित
महानवमी पर सोमवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश
शासन के आदेश के क्रम में 19 अक्टूबर के अवकाश में संशोधन
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2(1) में निगोशियेबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी एवं विजयादशमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।
उक्त के क्रम में शासन द्वारा 19 अक्टूबर 2026, दिन सोमवार को निगोशियेबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। शासन के आदेश के अनुपालन में जनपद सोनभद्र में भी दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। तदनुसार पूर्व में जारी आदेश को इस सीमा तक संशोधित समझा जाएगा।

