संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत।पूर्वा टाइम्स – विजय ओझा।मीरजापुर -मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में रविवार को उस समय मातम छा गया, जब एक महिला की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकलवाने का प्रयास शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विद्यालय में स्कूल बैग का वितरण किया गया। बैग पाने से बच्चों में उत्साह।पूर्वा टाइम्स -विजयओझा।मिर्जापुर -राजगढ़।गंगा जन कल्याण मेमोरियल ट्रस्ट, मिर्जामुराद, वाराणसी के तत्वावधान में कंपोजिट विद्यालय जौगढ़, विकास खंड राजगढ़, मीरजापुर में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग का वितरण किया गया। संस्था की ओर से मंत्री राजेश कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, सदस्य उमेश चंद्र व मंद्रेश ने बैग वितरण किया। राजेश ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को उन बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता करना हैं जिनसे बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आये। विद्यालय के प्र0अ0 अलोक जौहरी ने सभी का स्वागत व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ग्राम के समाजसेवी अभयमान सिंह, विद्यालय के शिक्षकगण राजेंद्र प्रसाद सिंह, आनंद सिंह, जंगबहादुर मौर्य, अनूप सिंह, मनोरमा देवी, सुमन सिंह, सत्तमी प्रसाद, संकुल दिनेश सिंह, संजय कुमार, ओम राहुल सिंह,मनोज सिंह, अभिभावकगण व विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय आदिवासी महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन, 1 सितंबर के दिल्ली आंदोलन का किया गया आह्वान.

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -अखिल भारतीय आदिवासी महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को सोनभद्र के चोपन बैरियर स्थित एक मैरिज हॉल में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का … Read More

सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ओबरा की कार्यकारिणी का हुआ गठन अमरदीप बने तहसील अध्यक्ष

किड्स केयर स्कूल ओबरा में जिलाध्यक्ष/संयोजक विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक पत्रकार अमरदीप को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष और जगदीश तिवारी, अजीत … Read More

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना अंतर्गत उच्च शिक्षा के शिक्षकों को रूपया 7.5 लाख तक के निःशुल्क उपचार हेतु कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री के सम्बोधन का कलेक्ट्रट सभागार में हुआ सजीव प्रसारण पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ … Read More

पिपराइच में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के खुरहूरिया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप … Read More

थाना पुरन्दरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: गैर-जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा … Read More

खाद की है पर्याप्त उपलब्धता, तकनीकी समस्या जल्द होगी दूर

वितरण संबंधी शिकायतों को लेकर डीएम सख्त पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र। खरीफ सीजन में किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापक … Read More

सीता विदाई प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु, रामकथा में गूंजे भक्ति और राष्ट्रभक्ति के स्वर

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र चोपन, मेडर माता मंदिर परिसर में आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अनुपम संगम देखने को मिला। … Read More

संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र, 25 जुलाई 2026।जनपद सोनभद्र में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा … Read More