चोपन में सोन नदी के छठ घाट पर की गई बैरिकेडिंग

सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

जिलाधिकारी की अपील-नदी एवं घाट के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं नागरिक
पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -चोपन सोन नदी में अधिक मात्रा में जल प्रवाह को देखते हुए संभावित दुर्घटनाओं से बचाव एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में चोपन स्थित सोन नदी के किनारे छठ घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई है। बैरिकेडिंग के माध्यम से नागरिकों को घाट के संवेदनशील हिस्सों में जाने से रोकने की व्यवस्था की गई है।
उप जिलाधिकारी ओबरा रवि पासवान एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा बैरिकेडिंग का कार्य कराया गया। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर एवं जल प्रवाह की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि सोन नदी में अधिक जल प्रवाह को देखते हुए नागरिक नदी अथवा घाट के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं तथा बैरिकेडिंग के आगे जाने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि सावधानी एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन कर किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *