थाना पुरन्दरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: गैर-जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर श्री गौरव कन्नौजिया के नेतृत्व में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

थाना पुरन्दरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 66/2025, धारा 138 एन0आई0 एक्ट से संबंधित गैर-जमानती वारंटी प्रमोद कुमार पुत्र रामदौड़, उम्र लगभग 43 वर्ष, निवासी ग्राम बरगदवा मधुबनी, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज को 26.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *