संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत।पूर्वा टाइम्स – विजय ओझा।मीरजापुर -मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में रविवार को उस समय मातम छा गया, जब एक महिला की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकलवाने का प्रयास शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *