ओबरा बाँध के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों में सतर्कता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को किया गया जागरूक

एसडीएम,सीओ के नेतृत्व में सतर्कता बरतने की ग्रामीणों से की गई अपील
पूर्वा टाइम्स – भोला प्रसाद गुप्ता
ओबरा(सोनभद्र)।रिहंद डैम के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने कारण कभी भी रिहंद डैम के फाटक खुलने की संभावना के मद्देनजर ओबरा बाँध के जलस्तर में वृद्धि एवं आवश्यकतानुसार गेट खोले जाने की संभावना के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर लोगों को सतर्क एवं जागरूक किया गया। इसी क्रम में एसडीएम ओबरा रवि पासवान,सीओ प्रभात राय व थाना प्रभारी सदानंद राय द्वारा ग्राम खैरटिया में प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों को एकत्रित कर बढ़ते जलस्तर, संभावित जलप्रवाह एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई।साथ ही थाना क्षेत्र के चकाड़ी ग्राम में ग्रामीणों को संभावित जलप्रवाह से बचाव की देते हुए आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया और सतर्कता बरतने की अपील की गई।स्थानीय नागरिकों से नदी, तटवर्ती एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, बच्चों को ऐसे स्थानों पर न जाने देने तथा प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी सूचनाओं एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।इस दौरान लेखपाल अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *