खेत में पिलर लगाने को लेकर मारपीट, 5 नामजद सहित 10 पर मुकदमे दर्ज की मांग

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के जंगलरानी सोहास कुंवरी टोला, महावीर छपरा गांव में खेत में पिलर लगाने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अमरेंद्र यादव पुत्र गंगा सहाय यादव ने तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, घटना 30 मई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे की है। अमरेंद्र यादव अपने खेत में पिलर लगवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही , विकास यादव पुत्र अनिरुद्ध यादव, मनोज यादव पुत्र स्व विश्वनाथ यादव, अंश यादव पुत्र विनोद यादव, आयुष यादव पुत्र अनिरुद्ध यादव , प्रिंस यादव पुत्र विनोद यादव अपने 4-5 अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके भाई राजकुमार यादव, बृजेन्द्र यादव पुत्र स्व रामकेर यादव राम सांवर यादव पुत्र स्व हंसराज यादव के साथ मारपीट की।लात-घूसों से हमला किया गया, जिससे कई लोगों को चोटें आई हैं। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि विकास यादव ने जान से मारने की धमकी दी।

अमरेंद्र यादव ने पत्र में लिखा है कि आरोपी पक्ष द्वारा पहले भी उनके परिवार के साथ मारपीट की जा चुकी है। आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे परिवार दहशत में है।
पीड़ित पक्ष ने सभी नामजद 5 आरोपियों व 4-5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल पुलिस को प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *