पूर्व प्राचार्य डा0 काशीनाथ त्रिपाठी का आकस्मिक निधन

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकास खंड पाली क्षेत्र स्थित के ग्राम रंदौली उर्फ मठिया निवासी एवं जीबी महाजन डिग्री कालेज चौरी- चौरा के पूर्व प्राचार्य डा0 काशीनाथ त्रिपाठी की 76 वर्ष की उम्र में अकास्मिक निधन हो गया। वह सुबह मार्निंग वाक पर निकले थे । शिवमंदिर में दर्शन करते समय उनकी तबीयत बिगड़ी और वहीं उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सुनकर क्षेत्र वासी,ग्राम वासी, परिजन सभी लोग मंदिर प्रांगण की ओर दौड़ पड़े। उनके पार्थिव शरीर को घर लाया गया। लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते नहीं थक रहे थे। लोगों का कहना था कि उनका विद्यार्थियों के प्रति गहरा लगाव था। बचपन से मेधावी तथा संघर्षशील विद्यार्थी जीवन उनका रहा। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने अध्यापन का कार्य करते हुए- जीबी महाजन डिग्री कॉलेज चौरी- चौरा के प्राचार्य पद को भी सुशोभित किया। अपने पीछे पत्नी बच्चे समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर अनंत की पथ पर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *