लोकतंत्र की शान मीडिया के मंच से गूंजा पत्रकार हित का बिगुल, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी का बड़ा ऐलान

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। सहजनवा तहसील क्षेत्र में आयोजित लोकतंत्र की शान मीडिया” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ उस समय ऐतिहासिक बन गया, जब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने मंच से पत्रकार हित में बड़ा संदेश और मजबूत समर्थन का ऐलान किया।
कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। जैसे ही प्रशांत त्रिपाठी मंच पर पहुंचे, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।अपने संबोधन में उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं पर खुलकर चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने पत्रकारों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, चुनौतियों और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।
उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि कलम के सिपाहियों की आवाज कभी दबने नहीं दी जाएगी। पत्रकार समाज के लिए लड़ते हैं, इसलिए हर जरूरत में हम उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उनके इस बयान के बाद मौजूद पत्रकारों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान आए हुए पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाकर पत्रकारों के चेहरे खिल उठे। मंच से लगातार पत्रकार एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित की आवाज बुलंद करने का संदेश दिया गया।
लोकतंत्र की शान मीडिया कार्यक्रम में कलम के सिपाहियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे पत्रकारिता के सम्मान व अधिकारों की दिशा में एक मजबूत पहल बताया।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह लोकतंत्र, संवाद और पत्रकार सम्मान की भावना से सराबोर नजर आया। सहजनवा क्षेत्र में इस आयोजन की चर्चा पूरे दिन होती रही और लोगों ने इसे पत्रकारों के आत्मसम्मान से जुड़ा ऐतिहासिक आयोजन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *