आपरेशन के दौरान घोर लापरवाही , महिला की मौत

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर।आपरेशन के दौरान घोर लापरवाही के चलते एक महिला का निधन उपचार के दौरान हुई गंभीर चिकित्सीय लापरवाही के परिणामस्वरूप हुआ ।
दिनांक 7 मार्च 2026 को महिला के किडनी स्टोन के ऑपरेशन हेतु आदित्य यूरोलॉजी सेंटर एंड मैटरनिटी होम में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन से पूर्व की गई समस्त जाँचों की रिपोर्ट सामान्य थीं।
बताया जाता है कि 8 मार्च 2026 को डॉ. अरविंद तिवारी द्वारा ऑपरेशन किया गया, किंतु ऑपरेशन के उपरांत ही मरीज की स्थिति सामान्य नहीं रही। मरीज के मूत्र का रंग असामान्य हो गया, उसे अत्यधिक बेचौनी एवं सीने में दर्द की शिकायत होने लगी तथा उसकी स्थिति निरंतर बिगड़ती चली गई।
परिजनों द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद डॉ. अरविंद तिवारी ऑपरेशन के पश्चात मरीज को देखने नहीं आए, 9 मार्च 2026 को जब मरीज की स्थिति अत्यधिक गंभीर हो गई, तब परिजनों द्वारा सायंकाल 7:00 बजे उसे सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को अत्यंत नाजुक बताया। लगातार उपचार के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, और अंततः 26 मार्च 2026 को मरीज को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ रेफर किया गया। वहाँ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन उचित ढंग से नहीं किया गया था तथा मरीज की किडनी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। वहां के डॉक्टरों द्वारा
निरंतर चिकित्सा प्रयासों के बावजूद, महिला का 10 अप्रैल को निधन हो गया।
परिजनों का प्रेस वार्ता द्वारा प्रशासन से मांग है कि इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित चिकित्सक एवं चिकित्सालय के विरुद्ध समुचित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके।

यह केवल मेरे परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि प्रत्येक उस व्यक्ति के विश्वास का प्रश्न है, जो अपने जीवन की रक्षा हेतु चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *