अनपरा नाइट प्रीमियर लीग (ANPL) 2026 एस्मेशर्स, ग्लैडिएटर और टर्मिनेटर ने दर्ज की शानदार जीत –
पूर्वा टाइम्स – समाचार
अनपरा (सोनभद्र) अनपरा कॉलोनी स्थित ऑपरेटिंग क्लब के मैदान पर दूधिया रोशनी में खेले जा रहे अनपरा नाइट प्रीमियर लीग (ANPL) 2026 का रोमांच रविवार को अपने चरम पर रहा। क्रिकेट प्रेमियों के भारी उत्साह के बीच खेले गए तीन मुकाबलों में टीमों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। रविवार की शाम का पहला मुकाबला एस्मेशर्स और रेड बुल के बीच खेला गया। रेड बुल की पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड बुल की टीम ने निर्धारित 11.3 ओवरों में 8 विकेट खोकर 82 रन बनाए। टीम की ओर से बृजेश शर्मा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 17 गेंदों पर 28 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। एस्मेशर्स की पारी 83 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस्मेशर्स की टीम ने शानदार खेल दिखाया। उमेश बिंद के तूफानी 38 रन (20 गेंद) की बदौलत टीम ने 10.3 ओवरों में ही 85 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। दूसरा मुकाबला ग्लैडिएटर और नाइट वॉरियर के बीच रहा। नाइट वॉरियर की पारी नाइट वॉरियर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन ग्लैडिएटर की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टीम 10.3 ओवर में केवल 60 रन ही बना सकी। शुभम वर्मा ने सर्वाधिक 26 रन (21 गेंद) बनाए। ग्लैडिएटर की पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लैडिएटर ने महज 8.2 ओवरों में 64 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। रात का अंतिम मैच नाइट राइडर और टर्मिनेटर के बीच हुआ। नाइट राइडर की पारी पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर ने 12 ओवरों में 76 रनों का लक्ष्य रखा। परमेंद्र कुमार ने 21 गेंदों पर 25 रनों का योगदान दिया। टर्मिनेटर की पारी जवाब में टर्मिनेटर की टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 8.3 ओवर में 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। रॉबिंस यादव,उमेश बिंद,अशोक कुमार, मैच अधिकारी अंपायर जितेंद्र प्रजापति और नवीन सागर। स्कोरर हरिकेश भारती और रविकांत गोंड। कमेंट्री सुरेंद्र जी (अपनी चिर-परिचित आवाज में दर्शकों का उत्साहवर्धन किया)।प्रतियोगिता के दौरान आयोजन समिति के मुख्य सदस्य और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से इंजीनियर विजय दिनकर, ई. बलराम गोंड, ई. मनीष तिवारी, ई. रवि गुप्ता, महबूब अहमद, ई. शैलेश यादव, ई. प्रवीण कश्यप, प्रशांत उपाध्याय, और प्रभाकर सिंह समेत सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।









