मंत्री संजीव गोंड ने 232 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र
सोनभद्र -आज विकासखंड चोपन के सभागार में मंत्री संजीव गोंड के द्वारा 232 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं में उत्साह देखने को मिला।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी वर्मा, विकासखंड चोपन के खंड विकास अधिकारी (BDO) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

