तिनहरा में लगी भीषण आग से अफरा तफरी , बड़ा हादसा टला

गोरखपुर। पिपरौली ब्लाक अंतर्गत क्षेत्र स्थित के ग्राम सभा तिनहरा के पूरब स्थित खेतों में अचानक भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर किसान विजय नारायण पांडेय, पुत्र विश्वनाथ पांडेय, की गाटा संख्या 225 में खड़ी लगभग 25 डिसमिल फसल जलकर राख हो गई। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सूझ-बूझ और तत्परता के कारण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आग अन्य खेतों तक फैलने से बच गई और एक बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस प्रशासन, लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया l लेखपाल शिवम मौर्या ने फसल नुकशान पर अपनी रिपोर्ट लगायी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग के संभावना कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया l घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *