सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में मण्डलायुक्त पेयजल आपूर्ति, गड्ढों की मरम्मत व जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा –

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -मण्डलायुक्त विन्ध्यांचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जन शिकायतों के … Read More

पारंपरिक सम्मान के साथ जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का अभिनंदन, जनहित मुद्दों पर चर्चा.पूर्वा टाइम्स – समाचार -सोनभद्र जनपद में सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए जनपद के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान संगठन द्वारा जिलाधिकारी को मूलनिवासी संस्कृति के प्रतीक स्वरूप तीर-धनुष, पारंपरिक आदिवासी टोपी तथा राम दरबार का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। इस मौके पर नागेश्वर प्रसाद गोंड (प्रदेश मंत्री), किरन नन्द गिरी (जिलाध्यक्ष, किन्नर प्रकोष्ठ), पूजा किन्नर (जिला उपाध्यक्ष), बिजेन्द्र कुमार मिश्रा (जिलाध्यक्ष, गौ रक्षा प्रकोष्ठ), भूमि शरण खरवार (जिला महामंत्री), रामसुरत बैगा (जिला संयोजक) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा समाजसेवी हिमांशु गुप्ता ने भी चोपन नगर की गोशाला एवं अन्य जटिल समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बता दे कि हिमांशु और उनके टीम द्वारा स्टेट हाईवे के इर्द गिर्द घूमने वाली आवारा पशुओ को रेडियम युक्त पट्टा लगाकर दुर्घटनाओं से बचने की सराहनीय पहल आज भी क्षेत्रवासियों में एक अच्छे उदाहरण के तौर पर लिया जाता है। इतना ही नहीं समय-समय पर चोपन रेलवे स्टेशन पर गरीब यात्रियों के लिए भोजन भी निःशुल्क कराया जाता रहा है। हिमांशु की छवि क्षेत्र में एक अच्छे इमानदार समाजसेवी के रूप में जानी जाती है। मुलाकात के अंत में पदाधिकारियों ने “विश्व हिंदू महासंघ जिंदाबाद” और “जय श्री राम” के उद्घोष लगाए। वहीं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनपद की सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन जनसमस्याओं और पत्रकार हितों की उठाई आवाज -पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की जिला इकाई ने जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने की बधाई दी। इस दौरान संगठन ने एक ज्ञापन सौंपकर जिले की ज्वलंत जनसमस्याओं और पत्रकारों के कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। संगठन के जिला अध्यक्ष सन्तोष साहनी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में जिले की यातायात, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था को लेकर कई अहम सुझाव दिए गए बग्गा नाला से शारदा मंदिर मार्ग पर जमा गिट्टी और पत्थरों की सफाई की मांग की गई है ताकि दुर्घटनाएं रुक सकें। साथ ही धूल से बचाव के लिए नियमित पानी के छिड़काव और बंद रोड लाइटों को चालू करने का आग्रह किया गया। ओबरा नगर पंचायत में कूड़ा डंपिंग के लिए एक निश्चित लैंडफिल साइट बनाने की मांग उठाई गई।डाला सिलाई बनवा स्थित शिव पार्वती मंदिर मार्ग के जीर्णोद्धार और ओबरा-डाला रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण को जनहित में आवश्यक बताया गया। चोपन पुल मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल योजना के तहत नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की गई। परिषद ने पत्रकारों की सुरक्षा और सुविधा के लिए दो प्रमुख बिंदु रखे सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत पत्रकारों को जनपद और प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर निःशुल्क आवागमन की सुविधा दी जाए। कवरेज के दौरान जोखिमों को देखते हुए पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए सरकारी स्तर पर निःशुल्क चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक रंगेश सिंह, प्रभारी अजीत सिंह, महासचिव अनुज जायसवाल, कामेश्वर विश्वकर्मा, कन्हैया केशरी, अमरदीप सिंह, विकास कुमार सहित उपाध्यक्ष घनश्याम पाण्डे, अनिकेत श्रीवास्तव, विजय कुमार, अनिल अग्रहरी और सचिव मंडल के सदस्य अजयन्त सिंह उपस्थित रहे।संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवागत जिलाधिकारी इन जनहित की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश देंगे।

चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

पूर्वा टाइम्स – समाचारचोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन कार्यालय परिसर में सोमवार को राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर … Read More

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना चोपन का आकस्मिक निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों को ब्रीफ किया गया तत्पश्चात पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र – अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा थाना चोपन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, थाना परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के क्रम में थाना चोपन में नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्हें ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

गो रक्षा विभाग की जिलास्तरीय बैठक हुई संपन्न

पूर्वा टाइम्स – समाचारचोपन/ सोनभद्र – रविवार को होटल सूर्या इंटर नेशनल रॉबर्ट्सगंज में गो रक्षा विभाग सोनभद्र की बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र के … Read More

सोनभद्र लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने कसी कमर

पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता— जिलाध्यक्ष संतोष साहनीपूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र | 03 मई 2026 जनपद सोनभद्र के ओबरा स्थित जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद … Read More

सोनभद्र में ऑपरेशन ऑल आउट” के तहत पूरी रात चला सघन चेकिंग अभियान.

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -देर रात्रि में जनपद सोनभद्र में ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर … Read More

अनपरा तापीय परियोजना अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक सुविधा केंद्र का भव्य उद्घाटन

श्रमिकों के सम्मान में अनपरा परियोजना की अनूठी पहल जब श्रमिक होगा खुशहाल, तभी संस्थान होगा निहाल अधिकारियों और कर्मियों का एकजुट संकल्पपूर्वा टाइम्स – समाचारअनपरा , सोनभद्र | 01 … Read More

पटवध जल परियोजना का सदर विधायक ने किया औचक निरीक्षण, कार्य प्रगति पर जताई नाराजगी

पूर्वा टाइम्स – समाचारचोपन/सोनभद्र। भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘हर घर नल-हर घर जल’ के अंतर्गत पटवध में संचालित जलापूर्ति परियोजना का शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने औचक … Read More