क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास से चोरी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
गोरखपुर।विकास खंड जंगल कौड़िया परिसर में स्थित क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के कार्यालय से महज 20 मीटर की दूरी पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
सूत्रों के अनुसार, जंगल कौड़िया के ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव के कार्यालय से एसी की कम्प्रेसर मशीन चोरी हो गई है। यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि यह क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बेहद नजदीक हुई है। इस वारदात को पुलिस प्रशासन के लिए खुली चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कैंपियरगंज CO कार्यालय से 20 मीटर दूर चोरी, ब्लाक प्रमुख कार्यालय को बनाया निशाना पुलिस के नाक के नीचे चोरी: जंगल कौड़िया ब्लाक प्रमुख कार्यालय से एसी कम्प्रेसर गायब
गोरखपुर में चोरों के हौसले बुलंद, CO कार्यालय के पास से की बड़ी चोरी।








