सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किड्स केयर इंग्लिश स्कूल ने निकाली भव्य जागरूकता रैली –
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -ओबरा लौह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किड्स केयर इंग्लिश स्कूल ने निकाली भव्य जागरूकता रैली
ओबरा, सोनभद्र। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को किड्स केयर इंग्लिश स्कूल, ओबरा की ओर से भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर डिग्री कॉलेज चौराहे तक पहुँची। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
रैली में बच्चों ने “भारत माता की जय”, “जय हिंद”, “जय भारत” तथा सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें जैसे नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन त्याग, साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विद्यालय के प्रबंधक सत्यपाल सिंह तनेजा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस जैसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, आपसी सद्भाव और एकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को देश के महान महापुरुषों के योगदान और उनके आदर्शों से परिचित कराया जाता है।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के अध्यापक कुमार सौरभ सिंह ने किया। रैली के सफल आयोजन में अध्यापक प्रमोद यादव, शुभम निगम, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार एवं मोनू कुमार का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया गया। पूरे उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में रैली का समापन हुआ।पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को किड्स केयर इंग्लिश स्कूल, ओबरा की ओर से भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर डिग्री कॉलेज चौराहे तक पहुँची। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
रैली में बच्चों ने “भारत माता की जय”, “जय हिंद”, “जय भारत” तथा सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें जैसे नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन त्याग, साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विद्यालय के प्रबंधक सत्यपाल सिंह तनेजा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस जैसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, आपसी सद्भाव और एकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को देश के महान महापुरुषों के योगदान और उनके आदर्शों से परिचित कराया जाता है।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के अध्यापक कुमार सौरभ सिंह ने किया। रैली के सफल आयोजन में अध्यापक प्रमोद यादव, शुभम निगम, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार एवं मोनू कुमार का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया गया। पूरे उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में रैली का समापन हुआ।

