जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक 02 नवम्बर को
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 02 नवम्बर को होगी जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक।
व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में होगी बैठक।
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक में व्यापारी बन्धुओं की सहभागिता अपेक्षित।
उपायुक्त (प्रशासन), राज्य कर, सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया है कि माह सितम्बर, 2026 की जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक दिनांक 02 नवम्बर, 2026 (सोमवार) को अपराह्न 12:00 बजे जिलाधिकारी, सोनभद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में आयोजित की जाएगी। जनपद के समस्त संबंधित व्यापारियों एवं व्यापार बन्धु के सदस्यों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
