पाली ब्लाक क्षेत्र में चोरमा नाले पर पम्प हाउस बनवाने की मांग तेज

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली क्षेत्र में राप्ती नदी पर बने चोरमा नाले पर पम्प हाउस बनवाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता ने समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी से पहल करने का आग्रह किया है।राप्ती नदी के किनारे बसे गांवों में बरसात के मौसम में बाढ़ से किसानों की हजारों एकड़ फसल हर साल बर्बाद हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर शासन स्तर पर कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस हल नहीं निकल पाया।
किसानों का मानना है कि यदि राप्ती नदी के बंधे के किनारे पम्प हाउस बना दिया जाए तो बाढ़ का पानी समय से निकाला जा सकेगा और फसल का नुकसान रुक जाएगा।अपने भ्रमण के दौरान प्रशांत त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि वह इस समस्या को शासन स्तर तक पहुंचाएंगे।
इस मौके पर किसान दीपेंद्र, भीरमन, कैलाश, सुखई, माताबदल, हरिकेश, समुन्दर, भोरई, तेज प्रताप निषाद, सिरपत, प्रेम शंकर निषाद, शुभम, जितेंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *