कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को किया गया जागरूक

महिला अधिकार, बाल संरक्षण और शिक्षा पर हुआ विशेष कार्यक्रम।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खोराबार में शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिभा चौधरी ने छात्राओं को महिला अधिकार, बाल संरक्षण कानून और शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सशक्तिकरण का पहला कदम है और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।
इस दौरान महिला सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, महिला हेल्पलाइन और शिक्षा के महत्व जैसे विषयों पर चर्चा की गई। छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग और जिला प्रोबेशन कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी छात्राओं को समाज में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *