रेलवे स्टेशन पर नो पार्किंग जोन में खड़े गाड़ियों पर एसपी ट्रैफिक ने किया कार्यवाही

तमाम गाड़ियों के चालान के साथ वसुला गया 53000/रुपए का जुर्माना

पूर्वा टाइम्स-

गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मे यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मंगलवार को टी०आई० मनोज कुमार राय, टीआई बीर बहादुर सिंह, टीआई जगमोहन राय व उ0नि0 यातायात द्वारा ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।
रेलवे स्टेशन मार्ग पर यातायात व्यवस्था के सुचारु एवं सुरक्षित बनाये रखने हेतु सड़क पर अनाधिकृत रुप से खड़ी एवं यातायात बाधित करने वाली तीन/चार पहिया वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गयी । अभियान के दौरान अनाधिकृत रुप से खड़ी 61 तीन/ चार पहिया वाहनों का चालान किया गया तथा 12 चार पहिया वाहनों को क्रेन द्वारा टो- करके यातायात यार्ड लाकर विधिक कार्यवाही की गयी । वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने एवं सड़क पर वाहन न खड़ा करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त चेकिंग के दौरान 01 बस चालक द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाते हुये पाया गया, जिनके विरुद्ध सीज की कार्यवाही की गयी। शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 981 वाहनों का एम0वी0एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क रू 53000/- जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *