विधायक राजेश त्रिपाठी के स्कार्ट वाहन की रोडवेज बस से हुई टक्कर
पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के स्कॉर्ट वाहन की कौड़ीराम में रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विधायक के दीवान अभिषेक यादव और चालक राजनारायण शुक्ला घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्ट वाहन के शादी का भाग पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया।घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को कौड़ीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बड़हलगंज स्थित दुर्गावती अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।








