दुद्धी विकासखंड की सभी 58 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित –

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो

सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी की अध्यक्षता में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल श्रम, बाल विवाह, बाल संरक्षण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री जी के संकल्प के अनुरूप दिसंबर 2026 तक आकांक्षी जिलों को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत ग्राम पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठकों में पारित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इस क्रम में दुद्धी विकासखंड की सभी 58 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में खंड विकास अधिकारी (BDO) द्वारा बाल श्रम मुक्त अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, बाल विवाह की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। बैठक में बाल कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, MOIC, संबंधित पर्यवेक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पूजा यादव (चाइल्ड राइट्स एसोसिएट) एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *