हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में चाकू व लाठी-डंडे से किया था हमला

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल आगे-पीछे करने के विवाद में एक महिला और उसके पुत्र पर जानलेवा हमला किया था।
पुलिस के अनुसार, 04 मई 2026 को मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में अभियुक्तों ने वादिनी और उसके बेटे पर चाकू तथा लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना झंगहा में मुकदमा संख्या 253/2026 के तहत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मामले से जुड़े दो अभियुक्तों—सुधांशु राजभर पुत्र राम अशीस राजभर निवासी तेन्दुआ खुर्द थाना झंगहा जनपद गोरखपुर तथा प्रिन्स पुत्र प्रभू राजभर निवासी ग्राम कालावन गोधौली थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया—को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता का संदेश गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *