प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास हेतु भूमि से संबंधित प्रक्रिया प्राथमिकता पर पूर्ण करें अधिकारी : जिलाधिकारी

भूमि उपलब्ध न होने वाले पात्र लाभार्थियों के लिए क्लस्टर आवास निर्माण की संभावनाएं तलाशने के निर्देश

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो

सोनभद्र -प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र, म्योरपुर एवं बभनी के लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने तथा आवास निर्माण के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के संबंध में आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चिह्नित 759 लाभार्थियों को आवास हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन पात्र लाभार्थियों के पास आवास निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, उनके लिए भूमि चिह्नित करने एवं आवंटन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों के लिए व्यक्तिगत रूप से भूमि उपलब्ध कराना संभव नहीं है, उनके लिए क्लस्टर आवास निर्माण की संभावनाओं पर विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *