झीलों गांव में हाई वोल्टेज करंट से हादसा, पति-पत्नी की करंट लगने से मौत.पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीलों में शुक्रवार शाम कई घरों में हाई वोल्टेज करंट उतरने से पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान झीलों निवासी श्रीराम (लगभग 65 वर्ष) और उनकी पत्नी फूलमती (लगभग 63 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि घर में लगे बोर्ड और दरवाजे के ऊपर से गुजर रहे तार धू-धू कर जलने लगे। दरवाजा खोलने गई फूलमती करंट की चपेट में आ गईं।उन्हें बचाने दौड़े श्रीराम भी करंट की जद में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी घटना में इंद्रा देवी (लगभग 60 वर्ष), पत्नी कृष्ण माधव, भी झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन बंद करवाई, जिससे अन्य लोगों की जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *