हाईवा ने ट्रेलर में मारी टक्कर, केबिन में फंसे घायल हाईवा चालक को रेस्क्यू कर निकला गया बाहर पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र – हाथीनाला से रॉबर्ट्सगंज की तरफ करीब एक किमी आगे वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर हाईवा की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई जिसने हाईवा चालक घायल हो गया जो केबिन में फस गया जिसे रेस्क्यू के बाद पुलिस ने केबिन से बाहर निकलवाया ।हाथीनाला थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चाची थाना कोन जनपद सोनभद्र को वाहन चालने के दौरान झपकी (नींद) लग गई जिससे सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दिया हाईवा की पूरी बाड़ी ट्रेलर के अंदर घुस गई थी हाईवा ड्राइवर उसमें फंसा हुआ था सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा जेसीबी और हिंडालको की फायर गाड़ी व क्रेन मंगाकर ड्राइवर को सकुशल जिंदा निकाल लिया गया है ,टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायल हाईवा चालक को चोपन सीएचसी उसके परिजनों के माध्यम से भेजा गया है दोनों लेन की यातायात बहाल करा दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *