आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट की चेकिंग जारी
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण कर चल रहे चेकिंग कार्य का लिया जायजा
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की चेकिंग का कार्य 12 अक्टूबर, 2026 से लगातार जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के इंजीनियरों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट गोदाम, लोढ़ी, सोनभद्र में मशीनों की चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण कर चल रहे चेकिंग कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीईएल के इंजीनियरों से चेकिंग प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मशीनों की जांच की कार्यवाही का अवलोकन किया। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की चेकिंग निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसका उद्देश्य मशीनों की कार्यक्षमता की जांच कर निर्वाचन के दौरान उनके सुचारु एवं व्यवस्थित उपयोग को सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण के दौरान सीओ चकबंदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के इंजीनियर उपस्थित रहे।

