यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, व्यापक चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई -पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में जनपद में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में दिनांक 13.04.2026 को थाना चोपन अंतर्गत डाला क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, ओवर स्पीड एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान कुल 73 रॉन्ग साइड, 10 ड्रिंक एंड ड्राइव, 342 बिना हेलमेट, 04 सीट बेल्ट उल्लंघन, 03 ओवर स्पीड तथा अन्य 374 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही 33 वाहनों (29 वाहनों को ट्रैफिक पुलिस एवं 04 वाहन थानों के द्वारा) सीज किया गया तथा अवैध हूटर/मॉडिफिकेशन को मौके पर उतरवाया गया।जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *