मोहसिना किदवई का सम्पूर्ण जीवन देश व समाज के लिए समर्पित था::राजेश तिवारी

गोरखपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री.उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती मोहसिना किदवई के निधन पर ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शोक सभा करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने सम्बोधन में शोक व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन देश व समाज के लिए पूर्ण रूपेण समर्पित था।कांग्रेस पार्टी की मेरु दण्ड थी। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी व राष्ट्र की अपूरणीय क्षति हुई। उनके निधन से राजनीतिक युग का अन्त हो गया।
जिला मीडिया सेल चेयरमैन गोरख लाल श्रीवास्तव,प्रमोद नायक विनोद कुमार पाण्डेय,जयन्त पाठक,सत्येन्द्र निषाद,श्रीश उपाध्याय,विशाल त्रिपाठी,राजीव कुमार पान्डेय,डा चिन्मय पाण्डेय,व्यास उपाध्याय. संतोष शुक्ल,ज्ञानेन्द्र शाही,कालंजय त्रिपाठी,राजीव पांडेय मोनू
संतोष उपाध्याय,उत्कर्ष पाण्डेय,रामसमुझ सांवरा,पानमती शर्मा,प्रवीण तिवारी व अदालत यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *