सदाचार और शाकाहार लिए निकाली गई जन जागरूकता यात्रा

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर। पिपरौली ब्लाक अंतर्गत क्षेत्र स्थित के
रविवार को ग्राम सभा नगवां के स्वर्गीय कन्हैयालाल श्रीवास्तव की पुण्य तिथि पर जयगुरुदेव संगत गोरखपुर के अनुयायियों द्वारा शाकाहार और सदाचार के लिए एक जन जागरण यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगवां गांव से चलकर खजनी बाजार के केवटली गांव में जाकर समाप्त हुई।
इस जन जागरण यात्रा को सुरेशचंद श्रीवास्तव (वकील साहब) जिला उपाध्यक्ष जय गुरुदेव संगत गोरखपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा में सैकड़ों वाहनों पर जयगुरुदेव का संदेश बजते हुए चल रहा था। यात्रा के रास्ते में मिलने वाले लोगों को जयगुरुदेव बाबा के संदेशों और शाकाहार, सदाचार के लाभ के बारे में भी बताया जा रहा था। जैसा खाए अन्न, वैसा पाए मन वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए यह जन जागरण यात्रा चल रही थी। यह यात्रा नगवां, जैतपुर, नन्दापार, छताई, मंझरिया, कटघर, खजनी बाजार होते हुए केवटली गांव में जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा में सैकड़ों गाड़िया जन जागरण यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी।कार्यक्रम के आयोजक सुरेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि पिता जी का पूरा जीवन परमार्थ के लिए समर्पित था। इस दौरान बेलावती देवी, सुरेंद्र शुक्ला, इंद्रजीत पांडेय, नरेंद्र कुमार उर्फ नंदू, रामसंजीवन पांडेय, मधुबन, लालमन, सतीश पांडेय, रामलाल, साधु यादव सहित सैकड़ों लोग यात्रा में चल रहे थे।








