मीडिया हाउस द्वारा 11 अप्रैल को डाला बाजार में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कर आयोजन।

खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी मजदूरों का स्वास्थ्य जांच अवश्य कराये।

मीडिया बंधुओ से अपील अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करायें।
पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेय
डाला (सोनभद्र) नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि लोग अपने परिवार बच्चों के साथ-साथ दूसरे के भी परिवार बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति लोग गंभीर हो, जागरूक हो, जिम्मेदार बने, ताकि स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े क्योंकि आपका व आपके परिवार का जीवन अनमोल है, स्वास्थ्य सही रहेगा, तभी आपका सब कुछ सही रहेगा.! उक्त बातें डा ए के गुप्ता (रौनियार) संस्थापक/अध्यक्ष ने कही।

वरिष्ठ समाजसेवी एवं मीडिया हाउस के डा ए के गुप्ता (रौनियार) संस्थापक/अध्यक्ष ने कहां कि जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, व्यवसाईयों के सहयोग से मजदूरों के स्वास्थ्य सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन, 11 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को रामलीला मैदान, डाला बाजार में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। ताकि खनन क्षेत्र औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले सभी मजदूरों कर्मचारी परिवार बच्चों डीलर ऑपरेटरों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण हो सके।

डॉ गुप्ता ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी खनन क्षेत्र, क्रशर प्लान्टों, स्थानीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले, निवास करने वाले मजदूरों, कर्मचारियों परिवार बच्चों एवं स्थानीय जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (मेडिकल कैम्प) का आयोजन किया गया है। मेडिकल कैंप में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा आंखों चर्मरोग हड्डी खांसी श्वास टीबी दमा दंतरोग एड्स बीपी शुगर बुखार आदि रोगों की जांच की जाएगी, रक्तदान महादान के तहत लोगों को कैंप में रक्तदान किये जाने की भी अपील की गई है, मजदूरों के लिए ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। लोगों से अपील भी किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में समय से पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराये। उक्त अवसर पर मेडिकल कैंंप में मुख्य अतिथि-बद्रीनाथ सिंह जिलाधिकारी सोनभद्र, अति विशिष्ठ अतिथि-अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र,अति विशिष्ठ अतिथि-राजीव कृष्ण कुमार (डायरेक्टर) खान सुरक्षा महानिदेशालय वाराणसी, विशिष्ठ अतिथि-वागीश शुक्ला अपर जिलाधिकारी सोनभद्र, डा पंकज कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र, अजय सिंह (अध्यक्ष) डाला बिल्ली क्रशर ओनर्स एसोसिएशन सोनभद्र, कमल कश्यप (ज्येष्ठ खान अधिकारी) खान विभाग, सोनभद्र, संदीप हिवरेकर (यूनिट हेड) अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री, डाला, फुलवन्ती देवी (अध्यक्ष) नगर पंचायत डाला के अलावा खनन व्यवसायी क्रशर व्यवसायी, वरिष्ठ समाजसेवी आदि लोग मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *