सीएम के निर्देश पर सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सीएम के निर्देश पर सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल कुमार

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज गोरखपुर डॉ. एस. चनप्पा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील स्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा आम जनता से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने राहगीरों और दुकानदारों से भी बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। साथ ही,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, चेकिंग व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को भी परखा गया।इस अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी कैंट, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में भी इसी तरह का औचक निरीक्षण और पैदल गश्त जारी रहेगी, ताकि अपराध एवं अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *