कारखाना निर्माण संविदा श्रमिक संघ का हुआ स्थापना, राजकुमार सिंह बने अध्यक्ष
पूर्वा टाईम्स –
रिपोर्ट अनिल गौतम
गोरखपुर। गोरखपुर कारखाना निर्माण संविदा श्रमिक संघ के स्थापना के साथ ही साथ नए पदों का भी सृजन हुआ। संघ का इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 ई के नo 16 के द्वारा प्रमाणित कर प्रमाण पत्र दे संघ को सन 2024 -2025 ई० को प्रमाण पत्र द्वारा प्रमाणित किया गया। वही संघ के अध्यक्ष राजकुमार ने संघ के उद्देश्य को बताते हुए कहा आये दिन मजदूरों के साथ शोषण होता रहता है, अक्सर काम करा लेने के बाद मजदूरों को उचित वेतन नही मिल पाता, उनके साथ कोइ दुर्घटना होने पर उचित मुआवजा नहीं मिल दिया जाता, अक्सर उनके साथ मार पिट भी की जाती है। ऐसी कोइ अप्रिय घटना आगे मजदूरों के साथ न घटित हो उसे रोकने हेतु संघ सदैव मजदूरों के साथ खड़ा रहेगा। वही संघ में विभिन नए पदों का सृजन भी किया गया। संघ में अध्यक्ष पद पर राजकुमार सिंह को चुना गया और उपाध्यक्ष पद के लिए अंजनी कुमार और एस एम नसीर आलम को चुना गया। मंत्री पद के लिए कृपाल गौड़, संयुक्त मंत्री विनय कुमार और अमित गौड़ को चुना गया, संगठन मंत्री नगीना प्रसाद , कार्यालय मंत्री नित्यानंद, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, कार्यकारणी सदस्य रामसंवार को बनाया गया। इस प्रकार से संघ में सदस्य के तौर पर हृदेश कुमार सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, राजन सिंह, नितेश सिंह, चंदन शर्मा आदि सदस्य के रूप में समिलित है।









