मत्स्य योजनाओं में अनियमितताओं पर सख्त हुए मंत्री संजय निषाद, जांच के दिए निर्देश.पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जनपद दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के क्रियान्वयन में सामने आई अनियमितताओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने रिहंद बांध और ओबरा डैम का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि कई स्थानों पर पुराने केज को नया दिखाकर अनुदान राशि का दुरुपयोग किया गया है। कई केज में मछली पालन पूरी तरह बंद मिला, जहां काई जमी हुई थी और जाल तक नहीं लगाए गए थे। इससे स्पष्ट होता है कि योजना का लाभ लेने के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हो रहा है। मंत्री ने बताया कि कई लाभार्थियों ने शिकायत की है कि उनके नाम पर योजना स्वीकृत हुई, लेकिन वास्तविक रूप से मछली पालन कोई अन्य व्यक्ति कर रहा है। कुछ मामलों में लाभार्थियों से जबरन पैसे लेने और दबाव बनाने की बात भी सामने आई है, जिसे उन्होंने गंभीर अनियमितता बताया। संजय निषाद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मछुआरा समुदाय और जरूरतमंद लोगों को अनुदान देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। लेकिन कुछ अधिकारियों और संबंधित लोगों की मिलीभगत से योजनाओं की मंशा प्रभावित हो रही है।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि शिकायत करने वाले लाभार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।मंत्री ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मामले की गहराई से जांच की जाएगी और बड़े स्तर पर मंथन कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। जांच के दौरान कुछ अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से अटैच कर विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंच सके।

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का सोनभद्र दौरा, चोपन में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित

पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र – चोपन शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद जनपद सोनभद्र के दौरे पर पहुंचे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्होंने चोपन ब्लाक … Read More

एसएनजी पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग का मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाए गए आग से बचाव के तरीके।पूर्वा टाइम्स – समाचार चोपन सोनभद्र। गौरव नगर स्थित एसएनजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा बच्चों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के LFM अनिल कुमार सिंह, LFM राम आशीष यादव एवं FM नीलेश कुमार मौर्या मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को आग से बचाव के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय समझदारी से काम लेना कितना आवश्यक है।LFM अनिल कुमार सिंह ने बच्चों को अग्निशमन गैस सिलेंडर (फायर एक्सटिंग्विशर) के उपयोग की विधि विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले सिलेंडर की पिन निकालनी चाहिए, इसके बाद सेफ्टी गार्ड हटाकर पाइप को सीधे आग की दिशा में करते हुए गैस का छिड़काव करना चाहिए। इस प्रक्रिया को उन्होंने मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रदर्शित भी किया। वहीं LFM राम आशीष यादव ने गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत बोरा, कंबल या कोई मोटा सूती कपड़ा पानी में भिगोकर सिलेंडर पर डालकर ढक देना चाहिए, जिससे आग पर काबू पाया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र कुमार, ब्रह्मानन्द रवानी, मोना दास, अंजलि, सेजल रवानी, आफरीन, प्रदीप सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और वे आपात स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने में सक्षम बनते हैं।

सीमांकन के बिना रातों-रात निर्माण! वन विभाग और पट्टा जमीन विवाद ने बढ़ाया तनाव।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा गोरखपुर।कैंपियरगंज सोनौली हाईवे के किनारे भारी वैसी गांव में वन विभाग और पट्टा की जमीन को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। राजस्व विभाग … Read More

मोहसिना किदवई का सम्पूर्ण जीवन देश व समाज के लिए समर्पित था::राजेश तिवारी

गोरखपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री.उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती मोहसिना किदवई के निधन पर ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी की … Read More

खाकी पर दाग : कैंपियरगंज एसओ निलंबित, वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमारगोरखपुर। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सख्ती के दावों के बीच गोरखपुर के कैंपियरगंज थाने से खाकी को कटघरे में खड़ा करने वाला मामला सामने … Read More

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

खजनी तहसील में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत पर प्रदर्शन पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव गोरखपुर।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर खजनी तहसील क्षेत्र में … Read More

नेपाल में भारतीय वाहनों पर सख्ती, बिना अनुमति चलाना पड़ेगा भारी

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमारगोरखपुर। भारत-नेपाल सीमा से आवागमन करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। पड़ोसी देश नेपाल सरकार ने भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के … Read More

नेपाल में भारतीय वाहनों पर सख्ती, बिना अनुमति चलाना पड़ेगा भारी

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमारगोरखपुर। भारत-नेपाल सीमा से आवागमन करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। पड़ोसी देश नेपाल सरकार ने भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के … Read More

आकांक्षी जनपद सोनभद्र में कृषि, पशुपालन एवं शिक्षा योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्नपूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी0 (आई.ए.एस), संयुक्त सचिव (एनएलएम), पशुपालन एवं दुग्ध विभाग, भारत सरकार एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी, आकांक्षी जनपद सोनभद्र द्वारा की गई।बैठक में प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के अंतर्गत किसानों की आय बढ़ाने, उन्नत बीजों के उपयोग, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. कुमारस्वामी ने निर्देश दिए कि कृषकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाएं।पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा के दौरान पशुओं के टीकाकरण, नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुपालकों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए तथा दुग्ध सहकारी समितियों को सक्रिय कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जाए।पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत जनपद के चयनित विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता, स्मार्ट कक्षाओं, डिजिटल शिक्षा तथा छात्र-छात्राओं के समग्र विकास पर बल दिया गया। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि शिक्षण स्तर में सुधार लाने हेतु नवाचार अपनाए जाएं और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान वर्ष 2022 में प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट/टेक्निकल शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु चयनित एजेंसी द्वारा कार्य पूर्ण न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनी रहे।इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपद में योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। डॉ. कुमारस्वामी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, जिससे आकांक्षी जनपद सोनभद्र के समग्र विकास को गति मिल सके। बैठक में उपस्थिति मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।