एएसपी मेविस टॉक का कोन थाने पर औचक निरीक्षण, लापरवाही न बरतने और फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश.

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो सोनभद्र -पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक ने थाना … Read More

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, विपक्ष पर साधा निशाना; यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और पर्यावरण पर भी रखी बात.पूर्वा टाइम्स – ब्यूरोसोनभद्र -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह शनिवार को पहली बार सोनभद्र पहुंचे। उनके जनपद आगमन को आगामी एमएलसी और विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में रमेश सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दलों को चुनाव में हार दिखाई देने लगती है, तो वे संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगते हैं। उनके मुताबिक, भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है, जबकि विपक्ष के पास मजबूत संगठन और पर्याप्त जमीनी कार्यकर्ताओं की कमी है।

राम मंदिर पर अखिलेश यादव को घेरा-: राम मंदिर और अयोध्या आंदोलन के मुद्दे पर रमेश सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अयोध्या … Read More

मुकुट पूजन एवं नारद मोह मंचन के साथ चोपन रेलवे रामलीला का शुभारंभपूर्वा टाइम्स – ब्यूरोचोपन, सोनभद्र। चोपन रेलवे रामलीला का शुभारंभ मुकुट पूजन एवं नारद मोह लीला के मंचन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मध्य रेलवे के मंडल यातायात प्रबंधक रणजीत कुमार ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात विधि-विधान से मुकुट पूजन संपन्न हुआ और रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय सहित नरसिंह तिवारी, संजीव तिवारी, उमेश सिंह, हीरालाल वर्मा, सत्येंद्र आर्य, कपिल, सुरेश जायसवाल, राजन जायसवाल, पिंटू जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, दिनेश गर्ग, अमित सिंह एवं सुनील सिंह समेत नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का रामलीला समिति के अध्यक्ष कमलकिशोर सिंह ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं, मंच का सफल संचालन संजय चेतन ने किया।मुकुट पूजन और नारद मोह के मंचन के साथ रामलीला का शुभारंभ होने से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता मौजूद रहे

290.50 करोड़ रुपये से सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार की औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत 13 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया चुर्क सीमेंट फैक्ट्री तक भारी वाहनों की आवाजाही होगी आसान, आमजन को … Read More