वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य कर्मचारियों में गहरा असंतोष, सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। कैंपियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पीपीगंज में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों में समय से वेतन नहीं मिलने से गहरा असंतोष फैला हुआ है। मार्च से जून 2026 तक के चार महीनों में उन्हें मात्र दो महीने का ही वेतन मिल पाया है, जिससे उनके परिवारों पर गंभीर आर्थिक संकट मंडरा रहा है।कर्मचारियों का कहना है कि नियमित वेतन न मिलने के कारण घर-परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और परिवार की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “हम पूरे समर्पण से जनसेवा में लगे हैं, लेकिन वेतन के अभाव में अब गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *