ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ कैम्पियरगंज तहसील इकाई का हुआ गठन

गोरखपुर।ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की कैम्पियरगंज तहसील इकाई का औपचारिक गठन रविवार को किया गया। जीवन ज्योति इंटरमीडिएट कॉलेज, कल्याणपुर पीपीगंज में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से इकाई गठन का प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया लाल जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष रामानंद कुमार ने की।नवगठित तहसील इकाई के पदाधिकारी तहसील संरक्षक अनिल कुमार तहसील अध्यक्ष अजमेर अली,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय, शिवनंदन मिश्रा, मुकेश रावत, शमसुद्दीन दोहा,तहसील महामंत्री रोशन अली, राहुल राज यादव,महासचिव योगेंद्र अग्रहरि, संदीप कुमार, गया पांडेय सचिव राधेश्याम,मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र साहनी, रोहित कुमार संगठन मंत्री राधेश्याम,अरुण कुमार रावत, दयानंद बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, निष्पक्ष एवं सशक्त पत्रकारिता तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने पत्रकार हितों की रक्षा और पेशेवर गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *