विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आईजीएल में जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड में आज जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति कर्मचारियों एवं आमजन को जागरूक करना रहा। इस अवसर पर सहायक आबकारी आयुक्त संतोष कुमार व् प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एच आर व् एडमिन हेड दशरथ मिश्रा ने की। कार्यक्रम के अंतर्गत कंपनी परिसर में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली के पश्चात सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तंबाकू सेवन से दूर रहने एवं समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर सिटी डेंटल हॉस्पिटल, सहजनवा के डॉ आशीष प्रताप मल्ल एवं पूर्वांचल डेंटल इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही। विशेषज्ञों द्वारा तंबाकू से होने वाले मौखिक रोगों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके सहयोग से आईजीएल के प्रत्येक कर्मचारी को ओरल हाइजीन मेंटेनेंस किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था एडमिन टीम द्वारा की गई। इस दौरान आबकारी निरीक्षक सीता सिंह, उप प्रबन्धक – प्रशाशन अखिलेश कुमार शुक्ला , उप प्रबन्धक मानव संशाधन अमित कश्यप , मैनेजर – डिस्पैच आनंद सिंह , बॉटलिंग हेड धर्मेन्द्र मलिक, डॉ. कमलेश कुमार सिंह, सहायक प्रबन्धक सेफ्टी रणधीर सिंह एवं प्रबन्धक सेफ्टी अजीत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि संतोष कुमार ने अपने संबोधन में तंबाकू के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए सभी से तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से तंबाकू निषेध का संदेश देने का यह प्रयास सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *