प्रधानों का कार्यकाल 6 माह बढ़ने पर जताया आभार

प्रधानों ने मुख्यमंत्री के निर्णय को बताया विकास के लिए ऐतिहासिक।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानों का कार्यकाल छ माह बढ़ाए जाने के निर्णय पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने हर्ष जताया है। शुक्रवार को थाना सहजनवा क्षेत्र विकासखंड पाली के दर्जनों प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला से भेंट कर उनको माला पहनकर एवं मीठा खिलाकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस अभूतपूर्व निर्णय से पूरा प्रधान संघ अभिभूत है। कार्यकाल छ माह पुनः बढ़ाए जाने से गांवों में चल रही विकास संबंधी योजनाओं और जनहित के कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही कार्यों में निरंतरता भी बनी रहेगी, जिससे ग्रामीण विकास का पहिया और तेजी से घूमेगा। इस अवसर पर उपस्थित प्रधानों ने कहा कि विधायक प्रदीप शुक्ला के प्रयासों से क्षेत्र की समस्याएं शासन तक पहुंचती हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानों को दिया गया यह सम्मान ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत करेगा। प्रधान संघ ने विधायक के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
कार्यकाल विस्तार की खबर से प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों का मानना है कि अतिरिक्त समय मिलने से अधूरी योजनाएं पूरी होंगी और नए विकास कार्य भी शुरू किए जा सकेंगे। गांवों में सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसे कार्यों को अब और बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा।
इस दौरान प्रधान संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रधानगण और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक प्रदीप शुक्ला के प्रति आभार जताते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की। विश्वजीत सिंह प्रधान पाली ,अष्टभुजा सिंह प्रधान, श्रीधर सिंह प्रधान, रमेश मिश्रा प्रधान, दिनेश जायसवाल, अरविंद सिंह, श्रवण कुमार, अजीत सिंह प्रधान सिसई, प्रभाकर मिश्रा, राम सिंह प्रधान जाल्हेपार, इत्यादि
प्रधान उपस्थित रहें।








