फीता काटकर विधायक ने किया देव लान एंड रिसॉर्ट (मैरेज हाल) उद्घाटन

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। खजनी मार्ग के खानिमपुर में स्थित है यह मैरेज हाल गुरुवार को विधायक प्रदीप शुक्ल द्वारा खजनी मार्ग के खानिमपुर में स्थित देव लान एंड रिसॉर्ट का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। जिससे अब क्षेत्र के लोगों को शादी-समारोह सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए अब एक और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मैरेज हाल मिल गया है। सुविधा मिल गई है।
उद्घाटन के बाद विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि यह रिसॉर्ट क्षेत्र की सुंदरता और सुविधाओं में एक नया अध्याय जोड़ेगा। आगे विधायक ने कहा कि अब शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों के लिए इस क्षेत्र के लोगों को अब शहरों की भाग दौड़ करने से राहत मिलेगी और रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। आगे विधायक द्वारा रिसॉर्ट के निदेशक विशाल सिंह को इस नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दी गई।
रिसॉर्ट के निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि अब यह रिसॉर्ट लोगों के लिए समर्पित है। इसमें 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था, 500 गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था, 2 सेंट्रल एसी हॉल, 13 लग्जरी वातानुकूलित कमरे, लिफ्ट, अलग बड़ा किचन एरिया, पावर बैकअप और सीसी टीवी सुरक्षा सहित हरा भरा पर्यावरण से सुसज्जित परिसर है।
इस उद्घाटन अवसर पर ग्रेनेविया रिसॉर्ट के निदेशक जय प्रकाश सिंह, विनय कुमार सिंह, रणविजय सिंह, दुर्विजय सिंह, अमित कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, अविनाश सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *