अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भाकपा और हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा (एटक) के कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में प्रभातफेरी कर शिकागो के शहीदों की याद में मजदूर एकता का दिया सन्देश।
मजदूरों का शोषण बन्द हो ; आर के शर्मा (नेता -भाकपा)
काम के घंटे और वेतन व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित हो; राजेन्द्र प्रसाद ( नेता – एटक)
पूर्वा टाइम्स – समाचार
रेनूकुट (सोनभद्र) , शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शिकागो के अमर शहीदों की याद में हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा कार्यालय पर गगनभेदी नारों के साथ लाल झंडा फहराया गया और कार्यालय से इंकलाब जिंदाबाद, मजदूर एकता जिंदाबाद, दुनियां के मजदूरों एक हो आदि नारे लगाते हुए एटक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः सात बजे से दस बजे तक जुलूस के रूप में कार्यालय से लेकर रेनूकुट बाजार और रेनूकुट कालोनी के विभिन्न हिस्सों में होते हुए प्रभातफेरी किया गया। जहां वक्ताओं ने कहा आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मज़दूरों किसानों को सिर्फ शुभकामनाएं देने का वक्त नहीं बल्कि पूंजीवादी सरकार के खिलाफ एकजुटता के आवाहन का वक्त है महंगाई का मार और सरकार द्वारा पूंजीपतियों को मजदूरों का शोषण करने का खुला छूट आज एकजुटता से शांतिपूर्ण संघर्ष का ही वक्त है
8 घंटा काम साप्ताहिक 2 दिन का छुट्टी सम्मानजनक मजदूरी और इंडस्ट्रियल एरिया में महंगाई पे नियंत्रण रूम रेंट माफिया के मनमाना वसूली पे सरकार का जवाबदेही साफ पीने का पानी, बिजली जैसे आम जरूरत का सही उपलब्धता मजदूरों का हक है।
मजदूर की न्युनतम मजदूरी मनुष्य की मुलभूत आवश्यकता के अनुसार निर्धारित होना चाहिए और प्रत्येक वर्ष महंगाई के अनुसार उसमें बढ़ोतरी होनी चाहिए । मजदूर राष्ट्र निर्माण का इंजन है।
विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के बाद कार्यालय पर जुलूस का समापन हुआ।
मजदूर दिवस पर उपरोक्त संगठन द्वारा नगर के गांधी मैदान में शाम को लैकगीत गायक राजमणि खरवार और राधा रानी जैसे कालाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
प्रभातफेरी और जुलूस के दौरान प्रमुख रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड डॉ आर के शर्मा, हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा यूनियन के अध्यक्ष कामरेड राजेन्द्र प्रसाद के साथ साथ कन्हैयालाल, अतीक अहमद,अशोक यादव, आर एन तिवारी, द्वारिका प्रसाद चंद्रवंशी, अमर नाथ सूर्य, कमला प्रसाद, मुन्ना राम, अशोक यादव, मेघनाथ पासवान, संजय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार सिंह व स्वामी नाथ सिंह आदि नेताओं ने उक्त कार्यक्रम कार्यक्रम का नेतृत्व किया।









