जनपद सोनभद्र में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को दी गई गरिमामय विदाई

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र – जनपद सोनभद्र में हे0का0 शशिधर त्रिपाठी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इन्होंने अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
हे0का0 शशिधर त्रिपाठी द्वारा पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान की गईं तथा विभिन्न स्थानों पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया गया, जो विभाग के लिए सराहनीय रहा।
उक्त अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा सेवानिवृत्त कार्मिक को उपहार, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों द्वारा भी सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिक के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *