मोबाइल छिनैती का खुलासा: दो बदमाश गिरफ्तार, छीना गया फोन बरामद।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर।झंगहा थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार थाना झंगहा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 205/2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस के तहत अभियुक्त आदर्श पासवान पुत्र राहुल पासवान निवासी ग्राम एकला मिश्रौलिया थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया तथा अंकुर पुत्र उमेश पासवान निवासी ग्राम करही थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है।
घटना 11 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे की है, जब पीड़िता अपनी मां से मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से छिनैती का मोबाइल बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी भी की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *